फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राज्यमंत्री केपी मलिक से मिले चेयरमैन राजूद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
-लखनऊ में राज्यमंत्री के आवास पर चेयरमैन ने ठेकेदारों संग की मुलाकात
विज्ञापन

फोटो 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब राज्यमंत्री केपी मलिक से लखनऊ में रालोद के चेयरमैन राजूद्दीन ने ठेकेदारों के साथ मुलाकात की, जिससे राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। इसे नगर पालिका की कई जांच में करोड़ों के घपले के मामले में कार्रवाई के लिए शासन को भेजी गई रिपोर्ट से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका बागपत के रालोद के चेयरमैन राजूद्दीन ने तन्नी समेत कई ठेकेदारों के साथ लखनऊ में राज्यमंत्री केपी मलिक से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके फोटो जारी किए गए तो बागपत में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने उनके पाला बदलने के कयास लगाने शुरू कर दिए। इनकी मुलाकात को नगर पालिका में संपत्तियों को बिना कागज के पालिका में दर्ज करने के सवा करोड़ के घपले और श्मशान घाट निर्माण में लाखों के घपले की जांच रिपोर्ट शासन में कार्रवाई के लिए जाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं इसको लेकर चेयरमैन राजूद्दीन का कहना है कि केपी मलिक पुराने रालोद नेता रहे हैं और उनके साथ उनके पुराने संबंध हैं। इसलिए वह लखनऊ में गए थे तो मंत्री केपी मलिक के घर भी मिलने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें