फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान के चरणों में चढ़ाया निर्वाण लड्डू
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर विधि विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
महोत्सव के दौरान मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए बोली लगाई गई। राजेश जैन और नीलम जैन ने सबसे अधिक बोली लगाकर भगवान श्रीजी के चरणों में 23 किलो का निर्वाण लड्डू अर्पित किया। इसके उपरांत मंदिर में अभिषेक किया गया। साथ ही शांतिधारा भी छोड़ी गई। राजेश जैन ने इस अवसर पर महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्त होने पर जीव जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर परम शांति को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश जैन ने अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए मोह-माया का लालच छोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में राजीव जैन, प्रधान अनुज जैन, सचिन जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, भुनेंद्र जैन और अनिल जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें