बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने मंगलवार को पिलाना ब्लॉक का निरीक्षण किया। यहां पर अभिलेखों को देखा। कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। ब्लॉक में आने वाले आवेदनों के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद फतेहपुर ग्राम पंचायत में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों को दिए जाने वाले चारे और सर्दी से बचाव की व्यवस्था जायजा लिया। निर्देश दिए कोई भी गोवंश भूख, प्यास और सर्दी से नहीं मरना चाहिए। इसके अलावा सचिवालय और पिलाना सीएचसी का भी निरीक्षण किया। छुटपुट कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, बीडीओ कृपाल सिंह, सचिव रूपेश राठी, मुकेश यादव, बुद्धप्रकाश, सुधीर रूहेला मौजूद रहे। इसके अलावा सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन सभागार में पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया। सभी ग्राम सचिवों को डोंगल के माध्यम से भुगतान करने और ग्राम प्रधानों को भी इसके कार्रवाई के लिए बताएंगे। किसी भी तरह की परेशानी होगी इसका समाधान कराया जाएगा।