फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे, डीएम-एसपी हुए नाराज

विज्ञापन
जिला कारागार मे निरीक्षण कर बाहर आते डीएम, एसपी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रविवार को गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल और अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। बैरक और बंदियों के सामान की तलाशी कराई। कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। मगर, जेल में लगे 32 सीसीटीवी कैमरों में से दस बंद मिले। इस पर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सबसे पहले बैरकों की सघन तलाशी कराई। उन्हें कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। उन्होंने बंदियों के खानपान, रहन सहन और पेयजल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे भी देखे। जांच में 30 में से दस कैमरे बंद मिले। उन्होंने नाराजगी जता जेल अधीक्षक से उन्हें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। वॉच टावरों पर तैनात सुरक्षा गार्डों को देखा। सभी गार्ड तैनात मिले। उन्होंने जेल अधीक्षक को कोरोना से बचाव के लिए बंदियों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, मास्क लगवाने और सैनिटाइजर का प्रयोग कराने के कडे़ निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों अधिकारी नगर स्थित एमएम डिग्री कालेज में चल रही अस्थाई जेल पहुंचे। यहां भी उन्होंने बंदियों की तलाशी कराई। डीएम ने सभी बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनित कुमार, एसडीएम बागपत रामनारायण सिंह, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें