खेकड़ा (बागपत)। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को शहीद दिवस पर याद किया गया। क्षेत्र के गांव फखरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से शहीद का नाम हटाए जाने के चलते ग्रामीणों में रोष कायम है। ग्रामीणों ने शहीद को अपमानित करने वाले विद्यालय के हैड मास्टर के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव फखरपुर निवासी सविंद्र सिंह तेवतिया सेना में जवान था। उसने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी याद को बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद सविंद्र तेवतिया विद्यालय रखा था। लेकिन अब कारगिल दिवस पर विद्यालय का नाम बदल दिया गया। हेड मास्टर ने शहीद सविंद्र तेवतिया के नाम को मिटवा कर विद्यालय के गेट पर संविलियन विद्यालय लिखवा दिया। रविवार को कारगिल दिवस पर शहीद वीर जवानों को याद किया गया। लेकिन फखरपुर गांव के लोगों में हैड मास्टर की इस हरकत को लेकर रोष कायम है। वह इसे शहीद का अपमान बता रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहंी करेंगे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विद्यालय से शहीद का नाम हटाने वाला हैड मास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मास्टर पिंटू, योगेंद्र कुमार, संजीव कुमार, कालूराम, रोहित, मुकेश, मोनू, सुनील, प्रवेश आदि ग्रामीण शामिल रहे।