स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। सीबीएसई इंटरमीडिएट के आए परिणामों में तहसील क्षेत्र के स्कूलों का बंपर रिजल्ट रहा। छात्र खुशी से झूम उठे। ढोल-नगाड़ों से टापॅर्स का जोरदार स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई दी।
वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि साइस वर्ग में आस मोहम्मद ने 99 प्रतिशत, यश जैन ने 98 प्रतिशत, आर्यन ने 97.8, तनिष्का सोलंकी ने 93.6 व कामर्स वर्ग में शिवा तोमर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने बताया कि साइंस वर्ग में विधि नैन ने 95.6, केतन राणा ने 95.4, चेतन राणा ने 95.2, ज्योति ने 94.4, महिमा ने 93.8, कामर्स में छवि ने 95.4, तुषार ने 95.2, ह्यूमिनिटीज में अनुज ने 92.6, आकाश गोयल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लार्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि साइंस वर्ग में आकांक्षा ने 95.8 प्रतिशत, स्तुति ने 95 प्रतिशत, श्रुति ने 92.8 व कामर्स वर्ग में भव्य जैन ने 94.8, समीक्षा जैन ने 90.4 प्रतिशत, अंशिका ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ग्रौवेल स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी ने बताया कि धनु जैन ने 98 प्रतिशत, सम्राट चौधरी ने 96 प्रतिशत, यश बालियान ने 96 प्रतिशत, मयूरी जैन ने 95.80, गरिमा ने 95.80, दिवेशी तोमर ने 95.60 व सत्यजीत राणा ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। माउंट लिटरा स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन व प्रधानाचार्य निशांत चौधरी ने बताया कि साइंस वर्ग में श्रुति वशिष्ठ ने 95.6, कामर्स में लक्ष्य गर्ग ने 78.8 व ह्मूमिनिटीज मेें शगुन मलिक ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि वंश तोमर ने सांइस वर्ग में 94.8 व आदित्यराज ने 94.48 प्रतिशत, नैना ने कार्मस ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब की प्रधानाचार्या अर्चना मित्तल ने बताया कि साइंस वर्ग में तुषार ने 95.6 प्रतिशत, प्रशांत ने 91.8, देवांश ने 91.4, ईशा ने 90.8, राशि ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट में छात्रा प्रज्ञा ने 97.2, अदिति चौधरी ने 93.2, जिया ने 92.4, स्वाति ने 91 प्रतिशत, परी ने 90.6 प्रतिशत, देवांश ने 89.8, आर्यन ने 86.8, निक्की ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रेजोनन्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बताया कि शताक्षी ने 97 प्रतिशत, चर्चित तोमर ने 96, शैली ने 95, तनु राठी ने 95, आरुषि ने 94, पुनीत ने 94, समक्ष ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बिनौली के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना के प्रधानाचार्य राजीव खोखर ने बताया कि विज्ञान वर्ग में रोहित तोमर ने 96.8, जाह्नवी ने 96, राही राजपूत ने 96 व कामर्स में कार्तिक शर्मा ने 93, रिया तोमर ने 87.6 व प्राची ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।