सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बागपत में एक छात्र ने फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरे छात्र ने 12वीं में कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
बड़ौली के दिव्यांग पवन का बेटा लक्ष्य (23) सोमवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम आने पर चार विषय में फेल हो गया। इसका पता चलने पर परिजनों से बचकर जंगल में स्थित आम के बाग में चला गया। जहां उसने पेड़ पर फंदे से लटककर फांसी लगा ली। उसके फांसी लगाने का पता चलने पर परिजन उसे लेकर नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।