फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरी बुलेरो पिकअप सहित तीन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों से भरी बुलेरो पिकअप सहित तीन को पकड़ा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने मवेशियों से भरी बुलेरो पिकअप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कांधला की तरफ से एक बुलेरो पिकअप नंबर यूपी 19टी-2198 आ रही है, जो मवेशियों से भरी हुई है, सभी मवेशियों को भूखा प्यास रख उनका मुंह व पैर बांधकर उन्हें अवैध कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छपरौली चुंगी पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने चेकिंग के लिए पिकअप चालक को रुकने का इशारा किया, वह भागने लगा, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोचा। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कलीम निवासी टांडा, सुमित कुमार तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली व शमशाद निवासी गंगेरू थाना कांधला जनपद शामली शामिल हैं। पकड़े गए लोगों से एक बुलेरो पिकअप और मुंह एवं पैर बंधे 05 कटरे बरामद किए। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बड़ौत में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें