आरोपी युवक की जमकर की धुनाई, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दूसरे वर्ग के युवक के साथ बस में सवार छात्रा को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छात्रा को भी पुलिस थाने ले आई और परिजनों को बुला लिया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग एकत्र हो गए और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा को परिजनों के साथ भेज दिया। बताया गया कि फेसबुक के जरिए दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।
मंगलवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा दूसरे वर्ग के युवक के साथ से बस में सवार थी। बस में सवार यात्रियों को कुछ शक हुआ तो दोनों से पूछताछ की। उन्होंने दोनों को बस से उतारकर युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। छात्रा के परिजनों को भी बुला लिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक छात्रा का करीब छह माह से फेसबुक के जरिये हरियाणा के गांव गढ़ मिरगपुर निवासी दूसरे वर्ग के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फरार होने योजना बनाई थी। छात्रा मंगलवार को कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थी। रास्ते में प्रेमी मिला और दोनों बस में सवार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को उनके साथ भेज दिया। युवक का नाम राहुल पुत्र निजामुद्दीन बताया गया है।