फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपाल सिंह अध्यक्ष और विक्रम सिंह चुने गए प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचवर्षीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की गई घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचवर्षीय प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारियों सहित सात सदस्यों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी मांगेराम चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर फेरू सिंह, प्रबंधक पद पर विक्रम सिंह को चुना गया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि उप प्रबंधक पद पर सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सहदेव सिंह और गौरव सिंह, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, लोकेंद्र, रामनाथ, शैलेंद्र सिंह तथा योगेश कुमार को सदस्य चुनकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चुनाव अधिकारी मांगेराम चौधरी ने नतीजे घोषित करते हुए विक्रम सिंह पैनल में 12 उम्मीदवारों को विजय घोषित कर दिया था। पदाधिकारियों के पदों के लिए नामांकन किया गया, जिसमें एक पद के लिए एक-एक आवेदन आया। पांच पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। मंगलवार को समिति का गठन करते हुए पांच पदाधिकारियों सहित सात सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक अंतरिक्ष कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य नीरज तोमर, विनोद कुमार, योगेंद्र पाल, देवपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने चुनाव के नतीजे पर जताई आपत्ति
चुनाव पर दूसरे पक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां आपत्ति दर्ज कराई। आजीवन सदस्य भीम सिंह ने आरोप लगाया कि कई सदस्यों के नाम हटा दिए गए। जबकि ये लोग पहले भी कई बार चुनाव में भाग ले चुके हैं। मतदाता सूची डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड के यहां से सत्यापित भी नहीं है। चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों का कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया। कुछ लोगों के नाम मतदाता सूची में दो बार हैं। चुनाव के लिए सीसीटीवी भी नहीं लगवाए गए। इसके अलावा अन्य आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें