फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को चाकू मारने वाले पर केस दर्ज, गांव में शांति व्यवस्था को बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में दोस्त को चाकू मारने वाले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को प्रधान के आवास पर बैठक हुई। इसमें सभी से मिलकर रहने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में संदीप पुत्र ओमवीर को समुदाय विशेष के उसके दोस्त फिरोज ने गर्दन में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। संदीप किसी तरह गांव पहुंचा तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक तूल देने का प्रयास किया। जिसको लेकर गांव में प्रधान के आवास पर बैठक हुई। जहां प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने कहा कि गांव में भाईचारा कायम है और यहां सभी मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। इस मामले को सांप्रदायिक रंग नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें