बागपत में बड़ौत के लुहारी गांव में एक साथ तीन सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा है। फिलहाल लापता बहनों की तलाश करने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व सोनीपत में तलाश कर रही है।
उधर, 24 घंटे बाद भी किशोरियों की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, सीओ व इंस्पेक्टर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।