लड़कियों के साथ डांस मंदिर का संचालक।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में महिला थाने के पास शिव ज्योति धाम मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में आरएसएस व भाजपा नेताओं और श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। मंदिर संचालक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, दूसरे समुदाय के व्यक्ति को महिलाओं ने मंदिर से भगा दिया। उधर, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंदिर से हनुमान की मूर्ति बिना पूजा किए ड्रिल मशीन से हटाकर बाहर लगवा दी गई।