छपरौली। औढ़ापुर गांव में थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी में सरकारी राशन पकड़ा है। आपूर्ति निरीक्षक अमरीश भटनागर और विपणन निरीक्षक अर्चना चहल की जांच के आधार पर राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपूर्ति निरीक्षक अमरीश भटनागर और विपणन निरीक्षक अर्चना चहल ने बताया कि स्टॉक चेक करने पर डीलर के पास 34.95 क्विंटल राशन ज्यादा मिला। पुलिस ने राशन जागोस की राशन डीलर कौशल्या को सुपुर्दगी में दिया है। पुलिस ने दोनों पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष छपरौली विनोद कुमार ने बताया कि औढ़ापुर की सस्ते गल्ले की दुकान के वितरक गुलबहार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उस पर सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप लगा है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
मुकदमा दर्ज किया
बालैनी। बालैनी में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रामनिवास का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद