फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 24 लाख रुपये के घपले में अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रमाला। यहां 12 गांवों की साढ़े तीन हजार महिलाओं के समूहों के खाते से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके 24 लाख रुपये के घपले में मुकदमा हो गया। बीडीओ बड़ौत ज्योति बाला की शिकायत पर रमाला पुलिस ने अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल गांव की केनरा बैंक शाखा में सहारा सीएलएफ (क्लस्टर स्तरीय समिति) का खाता खुला हुआ है। इससे 12 गांवों के 350 समूह की करीब साढ़े तीन हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इस सहारा सीएलएफ में समूहों में शामिल महिलाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ऋण आता है। इस खाते में 24 लाख से ज्यादा रुपये थे। इस खाते से सहारा सीएलएफ की तीन पदाधिकारियों शशि अध्यक्ष, रिहाना सचिव, सुमन कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर से चैक जारी हो सकता था।
एक महीने के अंदर इन तीनों के हस्ताक्षर से करीब दस चेक जारी किए गए। कई चेक युवकों के नाम से भी जारी कर दिए गए जो एक से ढाई लाख रुपये तक हैं। बैंक में जाकर पता किया गया। सुमन व रिहाना ने चेक पर अपने हस्ताक्षर नहीं होने की बात लिखकर बीडीओ बड़ौत को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें