गन्ना भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते रालोदी।
- फोटो : amar ujala
बागपत। बकाया भुगतान और किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस कराने की मांग को लेकर रालोद नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम डीपी सिंह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। चेतावनी दी कि अगर भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में रालोद नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद ने कहा मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के करीब 244 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने इसकी बड़ौत तहसील में मांग की तो लाठीचार्ज किया। वर्तमान में किसान बेहाल है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की अदूरदर्शिता से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने कहा यदि इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा। किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस होने चाहिए। मलकपुर मिल का अधिग्रहण कर भुगतान किया जाए। चार सूत्रीय मांगपत्र एडीएम को सौंपा। इसमें पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, डॉ. महक सिंह, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, ओमवीर ढाका, अरुण तोमर, नीरज पंडित, ओमवीर ढाका, मनोज तोमर, सोमपाल राठी, इरफान मलिक, सुरेश मलिक, राजवीर सिंह सूप, सुबोध राणा, गंगाराम, राजेंद्र हेवा और विकास प्रधान मौजूद रहे।