फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर महिला से गैंगरेप 

Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Rape - फोटो : Times of India
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने चाकू के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


 पीड़ित महिला ने बताया  वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। 12 सितंबर की रात मकान में सोई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति मकान में घुसे। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

उसने सिंघावली अहीर थाना में शिकायत की। आरोप है  पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे परिवार भयभीत है। सोमवार को पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की है। एसपी पूनम ने सिंघावली अहीर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें