फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: राज्यमंत्री केपी मलिक के भांजे सहित दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Tue, 08 Nov 2022 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में राज्यमंत्री केपी मलिक के भांजे सहित दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में नगर निवासी महिला ने एक युवक को राज्यमंत्री केपी मलिक का भांजा बताते हुए दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व महिलाओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर भी न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


नगर निवासी महिला ने कोतवाली में बताया कि बीती पांच नंवबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे धीरज उर्फ सुक्का पुत्र श्यामा व केपी मलिक का भांजा अमरदीप और तीन-चार अज्ञात युवक मकान में गेट तोड़कर, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए घुस गए और मारपीट की। विरोध करने पर उसे व उसकी ननद से मारपीट की। पूर्व में ननद रूबी द्वारा दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी।

आरोपियों के चले जाने के बाद पीड़िता ने एसपी नीरज जादौन को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने साक्ष्य के रूप में पुलिस को वीडियो सौंपी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धीरज उर्फ सुक्का पुत्र श्यामा व अमरदीप सहित चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, राज्यमंत्री केपी मलिक के निजी सचिव पंकज मलिक ने बताया कि यह पूरा मामला फर्जी है। जानबूझकर छवि बिगाड़ने के लिए झूठा मामला दर्ज कराया गया है। मंत्री की दो दिन से तबीयत खराब है, इसलिए बात होना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

उधर, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि अमरदीप राज्यमंत्री का भांजा है, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्कूटी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें