फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी दौड़ कराने वाले 50 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु क्रूरता अधिनियम में किया गया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में प्रशासन से बिना अनुमति लिए बैगर भैंसा दौड़ कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बता दे कि हिलवाड़ी गांव में बिना प्रशासन की अनुमति के भैंसा दौड़ प्रतियोगिता कराई गई थी। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं विजेता भैंसे के साथ लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि दौड़ के दौरान पशु क्रूरता करते हुए भैंसों के साथ मारपीट कर उन्हें दौड़ाया गया। इस मामले में बांके पंडित, विजय तोमर, अनुराग तोमर, दादू तोमर, शुभम, अनिल, निखिल तोमर, सुनील आदि समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बड़ौत। बावली गांव के रमेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसका भतीजा अनीश पट्टी खोब्बा में अपने उधार दिए 20 हजार रुपये लेने जा रहा था। रास्ते में सोनू और जितेंद्र पुत्रगण कृष्णपाल ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे से फायर झोंक दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर में घुस गया। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें