फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से मारपीट के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूंब गांव का मामला, पुलिस ने दो दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव के एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। उन्होंने पीड़ित युवक को थाने बुलवाया और उसकी तहरीर पर सात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि लूंब निवासी निशांत पुत्र अरविंद कुमार के साथ आठ मार्च को मारपीट की गई थी। इसकी वीडियो वायरल हो गया था। पीड़ित छात्र को बृहस्पतिवार को थाने बुलवाया गया और उसकी तहरीर के आधार पर सात छात्रों गोल्डी पुत्र मनोज, अमरजीत पुत्र वीरसेन, विशाल पुत्र बलवान, नीरज पुत्र रमेश, हिमांशु पुत्र सुभाष और आकाश पुत्र कृष्ण निवासीगण लूंब एवं सावन निवासी तुगाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पीड़ित छात्र कक्षा 11वीं का छात्र है और उस पर हमला करने वाले छात्र भी इसी कॉलेज के है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने दो आरोपियाें गोल्डी और अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें