निरपुड़ा में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने के लिए लोगों ने रोकी थी सड़क, पुलिस ने कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में भाजपा प्रत्याशी को रोकने और काले झंडे दिखाने के साथ ही नारे लगाने के मामले में पुलिस ने 18 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
भड़ल पुलिस चौकी के एसआई प्रदीप कुमार ने केस दर्ज कराया है कि निरपुडा गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। जब उनका काफिला इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहा था तो कुछ लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर उन्हें काले झंडे दिखाए और मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। एक घंटे तक मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। काफी समझाने पर उन्होंने एक घंटे बाद मार्ग खोला था। ग्रामीणों ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने बिजेंद्र उर्फ दांतू, बिल्लू उर्फ बिजेंद्र, अजीत, सोनू उर्फ भालू, दिनेश, काला, रोहित, मोहित, प्रिथी, इस्लाम, सुखपाल, मोहनबीर, भूरा, अशोक, मोनू, रवि, पप्पू, चांदवीर दुलान व एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 186, 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।