फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मांगी तो लड़की ने तोड़ा रिश्ता

Sun, 21 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर बागपत में एक ओर रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। सिपाही ने अपनी शादी में स्विफ्ट डिजायर कार की डिमांड की। गाड़ी के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में लड़की के परिजनों ने शादी के दो दिन पूर्व ही रिश्तेदार तोड़ दिया। इस मामले में हुई पंचायत ने सहमति पर दोनों परिवारों का सामान दिलवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। युवक आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात है। युवक ने शादी में स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी की डिमांड की। युवती के परिजन इसके लिए सहमत हो गए थे। उन्होंने गाड़ी खरीदने के लिए लड़के पक्ष को साढ़े तीन लाख रुपए दे भी दिए थे। लेकिन युवक ने गाड़ी नहीं खरीदी। गाड़ी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

शनिवार को लग्न सगाई का कार्यक्रम था। लेकिन युवती के परिजन, युवक के घर पर लग्न लेकर नहीं पहुंचे। उन्होंने युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में बालैनी क्षेत्र में इस मामले में पंचायत हुई। पंचों के कहने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि कार को लेकर युवक और युवती पक्ष में हुए विवाद पर रिश्ता टूट गया है। सुलह-समझौते के आधार पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई है।  बता दें कि दो सप्ताह पूर्व शादी में कार की मांग करने पर हरियाणा के लोगों ने सिसाना गांव के लड़का का रिश्ता तोड़ दिया था।

दहेज का आरोप लगाया
बागपत। निवाड़ा गांव की युवती अपने मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची। उसका आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें