फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए हाईवे जाम

Sun, 21 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में जाट आरक्षण की आग जिले में लगातार फैलती जा रही है। शनिवार को बड़ौत में युवा जाट और छात्रों ने नगर में जुलूस निकाला और दिल्ली बस स्टैंड पर हाईवे जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। वहीं, अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे जाम आधे घटे तक जाम रखा। वहीं, भाकियू ने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर धरना देकर जाट आरक्षण दिलाए जाने को लेकर एक घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर मार्ग अवरुद्ध रखा। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर आधा घंटा रोके रखा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि रविवार को जगह-जगह भाकियू मार्ग रोकेगी।
विज्ञापन


जाट आरक्षण को लेकर शनिवार को जाट युवा व छात्र बिजरौल रोड घासीराम गेट के पास एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला लेकर नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे और हाईवे 12 बजे अवरुद्ध कर दिया। दोनों ओर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया और एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव को तीन सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर मार्ग खोल दिया।

इस दौरान प्रवेंद्र तोमर, मोहित मुखिया, छात्र नेता प्रियवत राणा, धर्मेद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, सौरभ, देवेंद्र, अभिषेक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी, राहुल कुमार, दीपू तोमर, कमल, बंसत तोमर, सागर तोमर, मन्नू तोमर, यशवंत सिंह, हिमांशु सोलंकी, सौरभ आदि शामिल रहे। वहीं, तहसील गेट के सामने अधिवक्ताओं ने जाट आरक्षण को लेकर गेट के सामने नारेबाजी कर आधे घंटे तक हाईवे जाम रखा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, ईश्वर सिंह, जयवीर राणा, तेजवीर तोमर, रामुकार, वीरेंद्र चौहान, कुलदीप, मदनपाल, सत्यपाल, चरण सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


किशनपुर बिराल गांव के बस स्टैंड पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाट आरक्षण को लेकर हाईवे पर धरना दिया और एक बजे तक हाईवे जाम रखा। इसके उपरांत कार्यकर्ता कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को एक बजे से डेढ़ बजे तक रोके रखा। उधर, रंछाड़ गांव में भी ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और केंद्र सरकार के खिलाफ पुतले का दहन किया। संबंधित खबरें पेज नौ पर  इस अवसर पर पुष्पेंद्र, महिपाल, सत्यपाल, रविंद्र हट्टी, सोहनवीर, विजय ठेकेदार, इकबाल सिंह, जगवीर, जितेंद्र, सुधीर, योगेंद्र, जयकुमार, राजेंद्र, विवेक आदि मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार का पुतला फूंका
बागपत। जिला बार एसोसिएशन ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर गोली चलवाने पर रोष व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार का पुतला फूंका और तिरंगे के साथ जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं की बैठक में निर्दोष आंदोलनकारियों पर गोली चलाने का विरोध करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की आलोचना की। अधिवक्ताओं ने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग के लिए कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद जुलूस निकाला गया।

अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि आंदोलन को बागपत में तेज किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में परवीर सिंह वर्मा, सतीश प्रधान, देवेंद्र आर्य, सतेंद्र दांगड़, केके तोमर, अनुज ढाका, अजित सिंह, लोकेंद्र तोमर, ओमपाल तोमर, सुनील कुमार, धर्मवीर शर्मा, योगेंद्र, अतुल, प्रशांत, नरेश, विनय, यूनुस, जितेंद्र, सौदान, रामकुमार, सतेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें