फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर सिंघावली पुलिया के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित सिंघावली पुलिया के समीप ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक महिला अधिवक्ता व कार चालक समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता जसमीत कौर शुक्रवार को अपने असिस्टेंट आमिर व एक अन्य व्यक्ति के साथ बड़ौत से मेरठ जा रही थीं। वे सिंघावली अहीर पुलिया के समीप पहुंचे तो उनकी कार से मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला अधिवक्ता, उसका असिस्टेंट आमिर, कार चालक कुशल व एक अन्य व्यक्ति कार में फंस गए। लोगों से जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को कार से निकलवाकर पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें