बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गाड़ी पलटने से घायल मौलाना व क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : BARAUT
टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार घायल
बड़ौत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सवार बुढ़ाना से बड़ौत की ओर जा रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंची। अगला टायर फट गया और चालक संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी। चीख सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मौलाना सलीम, मौहम्मद शाद, हाफिज, अलीजान सभी देवबंद के रहने वालें है।