पीड़ित रोहित पुत्र बाबूराम ने बताया कि उन्होंने घर के पानी के निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया था। पड़ोसी युवक ने नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिता बाबूराम पर साथियों के साथ हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर देकर मामले की कार्रवाई करने की मांग की है।