वाजिदपुर में बच्चे के शव के पास बिलखती परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर गांव में सड़क पार कर रहे नौ वर्ष के बच्चे को एल्टो कार ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर भीड़ जमा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घंटे तक परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। बाद में ग्रामीणों और पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने कार चालक को कब्जे में ले लिया है।
मृतक रिहान नौ वर्ष पुत्र मुस्तफा वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को दो दोस्तों के साथ जामुन खाने जा रहा था। जब गांव में बैंक के पास सड़क पार कर रहा था, तभी आल्टो कार ने रिहान को कुचलकर दिया।
इससे रिहान की मौके पर मौत हो गई। दोनों दोस्तों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस हादसे की सूचना पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को कार समेत हिरासत में लिया है।
ग्रामीण और पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने पुलिस को शव सौंपा। इस कारण करीब एक घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा। रिहान की मौत के बाद परिवार की महिलाएं रो रही थी। इस संबंध में मृतक के बाबा जान आलम ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।