फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली मार्ग पर लहचौड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत तीन युवक घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी फैजान अपने साथी महताब व एक अन्य युवक के साथ मंगलवार को कार में सवार होकर रटौल से वापस लौट रहा था। जैसे ही लहचौड़ा के मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें