फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल-बड़ागांव के बीच एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम महाराष्ट्र के सोनम कावेरी निवासी विक्रांत (36) पुत्र शिव भगवान अपने साथी मेरठ के लक्ष्मी नगर निवासी सार्थक पुत्र मनोज कुमार और गढ़ सराय निवासी कृष्णकांत पुत्र बलराम के साथ हरियाणा से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। रटौल- बड़ागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विक्रांत की मौत हो गई। चिकित्सकों ने अन्य दोनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें