- सीएचसी में पाबला के युवक ने कराई थी कोरोना जांच, रिपोर्ट पता चलने पर भाग निकला
- नाम व अन्य जानकारी नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग कर्मी भी तलाश करने में नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएचसी बागपत में बृहस्पतिवार को कोरोना जांच कराने आया एक युवक रिपोर्ट पॉजिटिव होने का पता चलते ही भाग निकला। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन नाम और अन्य जानकारी नहीं होने से सफलता नहीं मिली।
बागपत सीएचसी में बृहस्पतिवार को एक युवक बीमार होने पर दवाई लेने पहुंचा था। उसमें कोरोना के लक्षण देखते हुए जांच की गई। एंटीजन टेस्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिसका पता चलते ही युवक वहां से भाग गया। इससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने युवक को बाहर तक तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। स्वास्थ्य कर्मियों ने उस वक्त तक उसका पूरा ब्यौरा भी नहीं लिया था और उनको केवल इतनी जानकारी थी कि वह पाबला गांव का रहने वाला है।
सीएमओ डा. दिनेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी को भर्ती नहीं किया गया है। सभी को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इस तरह युवक के भागने की जानकारी नहीं है।