फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में व्यापारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई। इसके बाद ठाकुरद्वारा मंदिर, मिडिल स्कूल, रठौडा तिराहे से होते हुए जैन धर्मशाला पहुंची। जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि की दी गई। युवा व बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् व भारत माता की जय के जयघोष लगा रहे थे। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब दिया। इस दौरान व्यापार मंडलाध्यक्ष प्रमोद जैन, सचिव मोनू जैन, राजीव जैन, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर, दिनेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें