फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में खेकड़ा मे निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
खेकड़ा मे कैंडल मार्च निकालते हिंदू संगठनो के कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शाम करीब सात बजे नगर के बाजार स्थित गांधी प्याऊ स्थल पर एकत्र हुए। इसके पश्चात मुख्य मार्ग से होते हुए कैंडल मार्च निकालकर बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचे। वहां सैकड़ों लोगों ने मृतक हर्षा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि हर्षा की निर्मम हत्या से पूरा देश गुस्से में है। विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को तोड़ने का सपना देखने वाली जेहादी ताकतों के द्वारा बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, पुष्पेंद्र कुमार, अनिल कुमार, दीपक शर्मा, रविकांत शर्मा, अमित झा, आकाश, चेतन चंदेला, सनी गुप्ता, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें