बागपत। मुख्यमंत्री अभ्योदय योजना के तहत श्री यमुना इंटर कालेज में चल रही कक्षाओं में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम है, जबकि व्यवस्था अधिक अभ्यर्थियों के लिए की गई है। कक्षाओं में उपस्थिति बढ़ाने के लिए एडमिशन टेस्ट से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अभ्योदय योजना के तहत श्री यमुना इंटर कालेज के सभागार में यूपीएससी, आईपीएस, एनडीएम, सीडीएस की कोचिंग के लिए दो कक्षाएं संचालित कर अभ्यर्थियों की गई हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश प्रबंधन एकादमी के टेस्ट के बाद यूपीएससी, आईपीएस की कक्षा में 105 जबकि एनडीएस, सीडीएस की कक्षा में 33 व नीट की कक्षा में 11 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे, जबकि आईआईटी की तैयारी के लिए एडमिशन कराने वाली एक छात्रा खुद ही मेरठ चली गई थी।
श्री यमुना इंटर कालेज में चल रही अभ्योदय कक्षाओं में पहले दिन से ही अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम है। यूपीएससी, आईपीएस की कक्षा में रोजाना सिर्फ 33, जबकि एनडीएस, सीडीएस और नीट की कक्षा में सिर्फ नौ अभ्यर्थी पहुंच रहे है, जबकि हरेक कक्षा में 100-100 अभ्यर्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था कराई गई है। अभ्योदय कक्षाओं में अभ्यर्थियों की संख्या व उपस्थिति बढ़ाने के लिए अधिकारी मंथन कर रहे है और अब उत्तर प्रदेश प्रबंधन एकादमी के टेस्ट से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दिया जाएगा।
कोट...
कक्षाओं में उपस्थिति कम देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रबंधन इकाई के टेस्ट से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अभ्योदय योजना के तहत आवेदन मांगे गए है। - तुलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी।