फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बांटने वाले प्रत्याशियों का होगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के खिलाफ बिजरौल गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

छह ग्राम संगठन से जुड़ी है 600 से अधिक महिलाएं, घर-घर जाकर करेंगी जागरूक
बड़ौत। बिजरौल गांव में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रत्याशी अब लोगों को शराब पिलाकर वोट हासिल करना भारी पड़ सकता है। दरअसल मंगलवार को गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह के छह ग्राम संगठन की महिलाओं ने शराब को लेकर मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि जब से पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है, तभी से गांव में शराब बांटने का प्रचलन अधिक बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई प्रत्याशी गांव में शराब बांटकर चुनाव जीतना चाहते है तो गांव की महिलाएं उसका बहिष्कार कर उसे हराने का काम करेगी।
बता दें कि बिजरौल गांव में स्वयं सहायता समूह के छह ग्राम संगठन है। इनमें एकता, भारत माता, दीप, सहयोग, विजेता, संगम शामिल है। इनसे 600 महिलाएं जुड़ी हुई है। मंगलवार को एकता महिला ग्राम संगठन के मां दुर्गा समूह सहित अन्य समूह की काफी संख्या में महिलाएं गांव में ही एकत्रित हुई और चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशियों पर चर्चा की। समूह सखी रेखा का कहना था कि शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण गांव की शांति प्रभावित हो रही है। शराबी गांवों का माहौल खराब कर रहे हैं। बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार महकमे मौन साधे हुए हैं। उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का निर्णय लिया। इस दौरान रेखा, योगिता, उमा, कविता, सोनिया व सलमा, सुमन लता शामिल रही।
विज्ञापन

ये बोले एसडीएम
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि यह महिलाओं की सराहनीय पहल है। पुलिस प्रशासन भी पंचायत चुनाव को देखते हुए उन प्रत्याशियों पर नजर रखेगी, जो गांव में शराब बांट रहे है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। लगातार शराब तस्करी को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। कहा कि महिलाओं की पहल सराहनीय है। पुलिस इसमें महिलाओं का सहयोग करेगी। उन्होंने ऐसे प्रत्याशियों को चेतावनी दी है कि यदि चुनाव के दौरान कोई प्रत्याशी शराब बांटते पकड़ा गया उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें