-समाज के लोगों ने कई गांवों में किया जनसंपर्क, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को कहा
फोटो संख्या 1
बड़ौत। डीएम कार्यालय पर आगामी 17 नवंबर को होने वाले ब्राह्मण स्वाभिमान अभियान को सफल बनाने को लेकर बुधवार को समाज के लोगों ने कई गांवों में जनंसपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बुधवार को जौनमाना, ढिकाना, बावली, मलकपुर, बड़ौली, ट्योढ़ी आदि गांवों में समाज के लोगों ने जनसंपर्क व बैठक की। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण आयोग गठन बहुत जरूरी है। इसलिए समाज के लोग अब इस मांग को पूरा कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने समाज को एकजुट होने व 17 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंडित घनश्याम शर्मा, बृजमोहन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, देव पंडित, पुष्पेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।