फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ललियाना के जंगल में मिला 16 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
-वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ललियाना गांव के जंगल में किसानों को 16 फीट लंबा अजगर मिला, जिसे वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद पकड़कर हिंडन किनारे छोड़ दिया।
ललियाना गांव में रहने वाले किसान उमरदीन, ताहिर और नौशाद ने बताया कि वह खेतों से धान की पुआल लेकर आ रहे थे, तभी सुराना गांव निवासी दयाचंद के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। इसे देखते ही उन्होंने शोर मचाया तो दूसरे किसान भी वहां आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची, जिसने दो घंटे मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। वन रक्षक अंकित मलिक ने अजगर की उम्र करीब तीन साल बताई है, जिसमें 80 किलोग्राम से अधिक वजन है। इसके बाद अजगर को हिंडन किनारे जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर को वहां पास के जंगल में छोड़ने पर किसानों ने नाराजगी भी जताई। इससे पहले हरसिया गांव के जंगल में अजगर मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें