फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनवाने और अपराध रोकने के लिए सहयोग करने का आह्वान

विज्ञापन
छपरौली के कुरड़ी गांव में आयोजित चौपाल में लोगो को संबोधित करते डीएम राजकमल यादव व साथ में मौजूद ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने कूड़ी गांव में चौपाल कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कूड़ी गांव की सोसाइटी परिसर में चौपाल कार्यक्रम में डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को वोट बनवाने और अपराध रोकने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने परिवार में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक व युवतियों के वोट बनवाने व कोई भी दिक्कत होने पर अवगत कराने की आह्वान किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीणों से अपराध रोकने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा गुमराह होकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को अवैध तमंचे, कारतूस, रिवाल्वर, पिस्टल पुलिस के पास जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी मर्जी से अवैध असलाह जमा करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी और उनके नाम भी गुप्त रखे जाएंगे। ग्रामीणों ने गन्ना भुगतान, आवारा गोवंश की व्यवस्था और खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ हरीश कुमार भदौरिया, ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह, बहादुर सिंह, शकील अहमद, जगपाल सिंह, उस्मान, कर्मवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलीम खान, पप्पू पहलवान, दीपक कुमार, प्रवेंद्र, हवा सिंह, अमित कुमार, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें