फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 300 नंबरों की कॉल डिटेल, डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ के बाद हुआ हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, व्हाट्सएप नंबर जारी कर असुरक्षित जगहों की लोकेशन भेजने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को 12 दिन लग गए। इस दौरान पुलिस ने 300 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली तो डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ की गई। इसमें कई बिंदुओं पर बार-बार जांच भी कराई गई। तब जाकर पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या का खुलासा हो सका।
12 फरवरी की सुबह रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पूर्व प्रधान की पुत्रवधू का निर्वस्त्र शव मिलने पर पुलिस ने मायके से लेकर टटीरी तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें टटीरी में टेंपों से उतरने के बाद महिला जिन दुकानों पर गई, उन दुकानदारों से पूछताछ की गई। इसके अलावा रेलवे ट्रैक के मार्ग से गुजरने वाले लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की गई, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले दुष्कर्म की पुष्टि होने पर नशेड़ियों पर घटना को अंजाम देने का शक गहराया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास चलते मिले 300 मोबाइल नंबरों की सूची बनाकर कॉल डिटेल खंगाली और डेढ़ सौ से अधिक लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने रंजिश में हत्या होने के बिंदु पर भी जांच की और सर्विलांस, एसओजी समेत कई टीमें टटीरी पुलिस चौकी पर डेरा डाले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, असुरक्षित जगहों की लोकेशन भेजे
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू के साथ हुई घटना के बाद एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया। एसपी ने व्हाट्सएप नंबर 7839876407 जारी किया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि महिलाओं और युवतियों को अपने आसपास कहीं ऐसी जगह लगे, जहां खुद को असुरक्षित महसूस करती हों। ऐसी जगहों की सूचना और लोकेशन व्हाट्सएप पर भेजकर शिकायत करें। इन मामलों में शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें