बागपत। जिले में व्यापार पटरी पर लौटने लगा है। व्यापार बढ़ने के साथ सरकारी खजाना भी भरने लगा है। वित्त वर्ष 2020-21 में जिले में 28 फरवरी तक 43 करोड़ 54 लाख रुपये की जीएसटी जमा हुई है। सबसे अधिक सात करोड़ 14 लाख 49 हजार रुपये जीएसटी दिसंबर माह में जमा हुई है।
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था। व्यापार बंद होने का असर जीएसटी पर भी पड़ा था। अनलॉेक शुरू होने के बाद व्यापार बढ़ना शुरू हुआ तो जीएसटी में भी तेजी आई। जिले में एक जून 2020 से 28 फरवरी 2021 तक व्यापारियों ने 43 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपये जीएसटी जमा की है। इसमें सबसे अधिक सात करोड़ 14 लाख 49 हजार रुपये की जीएसटी दिसंबर माह में जमा हुई है। जनवरी 2021 में 573.9 लाख रुपये व फरवरी माह में 460.00 लाख रुपये जीएसटी जमा हुई है। मार्च माह में अधिक जीएसटी जमा होने की संभावना है।
जिले में जमा हुई जीएसटी का ब्यौरा
माह जीएसटी (लाख में)
जून 258.96
जुलाई 418.00
अगस्त 239.95
सितंबर 490.22
अक्तूबर 615.00
नवंबर 410.58
दिसंबर 714.49
जनवरी 573.09
फरवरी 460.00
व्यापार बढ़ने के साथ जीएसटी संकलन में भी तेजी आई है। जिले में 28 फरवरी तक साढ़े 43 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी जमा हुई है। मार्च माह में ओर अधिक जीएसटी जमा होने की संभावना है। - नीरज सेंगर, डिप्टी वाणिज्य कर अधिकारी।