फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के अभाव में विद्यालय परिसर में लगे गंदगी के अंबार, झाडियां उगी

विज्ञापन
झाड़ियों से अटा मुकंदपुर ओगट्टी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी। मुकुंदपुर औगटी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई के अभाव में गंदगी के अंबार लगे हुए है। विद्यालय परिसर और विद्यालय के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई है।
विज्ञापन

मुकंदपुर औगटी गांव गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात छात्रों का नामांकन है और तीन शिक्षकों की तैनाती है। विद्यालय में काफी दिनों से सफाई नहीं कराई है। सफाई के अभाव में विद्यालय चारों ओर से झाड़ियों से घिरा हुआ है गंदगी के अंबार लगे है। विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। विद्यालय परिसर में गंदगी होने के कारण संक्रमण होने का खतरा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरदीप का कहना है कि विद्यालय में 500 पेड़ लगवाए गए थे और छोटे पेड़ होने की वजह से घास नही काटी गई थी। विद्यालय परिसर में घास कटवाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें