फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गई बसें, दिन भर भटकते रहे यात्री, उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर हाईवे किनारे रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बसों के अभाव में लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले में बृहस्पतिवार को प्रथम चरण के मतदान के लिए प्राइवेट बसों का अधिग्रहण किया गया है। बसों की कमी के कारण बुधवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग घंटो तक बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को बच्चों को हुई। बसों के अभाव में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पुलिस फोर्स के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कर लिया है। इससे मेरठ, दिल्ली व अन्य स्थानों का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री दिन भर बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। बागपत में मेरठ बस स्टैंड, दिल्ली बस स्टैंड के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी में बस स्टैंड पर दिन भर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। लोग दिन भर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। बसों की कमी के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लोग ट्रक, वैन और टेंपो में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मेरठ-बागपत-छपरौली बस यूनियन के संरक्षक चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि मेरठ से छपरौली तक 67 बसों का संचालन हो रहा है। प्रशासन ने मार्ग पर चलने वाली सभी बसों को चुनाव में लगा दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें