- विद्यार्थियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सर्दी का मौसम शुरू होने पर अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों के समय में बदलाव कर दिया गया। इसको देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न रूटों पर कुछ बसों के संचालन के समय में बदलाव किया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा और समय पर स्कूल पहुुंच सकेंगे।
अभी तक लगभग सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह आठ बजे था मगर मौसम बदलने पर इसे बढ़ाकर अधिकतर स्कूलों ने नौ बजे कर दिया है। स्कूलों का समय बदलने पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन अधिकारियों ने छपरौली, टांडा, कोताना, बुढ़ाना, मेरठ मार्ग पर कुछ बसों का समय बढ़ाकर स्कूल समय के अनुसार किया है। ताकि विद्यार्थियों को स्कूल व कोचिंग सेंटर पहुंचने में परेशानी नहीं हो सके। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। इस बदलाव से विद्यार्थियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने से भी छुटकारा मिलेगा।
- स्कूल समय के अनुसार बसों का संचालन होने से सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। - सुधीर, लुहारी
- संचालन के समय में बदलाव से अब स्टैंडों पर अधिक समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डग्गामार वाहनों में भी सफर करने से छुटकारा मिलेगा। - सौरभ, बड़ौत
वर्जन
मौसम के अनुसार विभिन्न रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के संचालन के समय को घटाया या बढ़ाया जाता है। ताकि अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। - प्रमोद कुमार बस संचालन प्रभारी