जनता कफर्यू के चलते सूना पडा खेकड़ा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : KAHKRA
सूना पड़ा बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा
बड़ौत। जनता कर्फ्यू के दौरान जिले में लोगों की आवाजाही पर ब्रेक लग गए। दिनभर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सन्नाटा का राज रहा। इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। लेकिन बंदी के कारण उन्हें भी लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार की रात से ही ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन व थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को घर में रहने का संदेश दिया। रेलवे अधिकारी पीके बोस का कहना था कि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप है। उधर, बड़ौत डिपो पर सन्नाटा रहा। शनिवार की रात से रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई थी।