स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमें बनाई, अलर्ट पर एंबुलेंस सेवा
बागपत। कोरोना वायरस के प्रकोप से जिले को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की 11 टीमे गठित की है। हर टीम में पांच सदस्य रखे गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टीमों का गठन किया गया है। कॉल सेंटर मैनेजमेंट टीम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ संजीव साहू, सहायक मलेरिया अधिकारी त्रिदेव, एनसीडी सेल के विनीत कुमार, डाटा मैनेजर अनिल कुमार, आईएफडब्ल्यू पंकज ढाका को शामिल किया गया है। एचआर मैनेजमेंट टीम में एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अरविंद मलिक, स्टेनोग्राफर सुरेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार, ड्राइवर सत्यप्रकाश, सर्विलांस टीम में एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, एसएमओ डॉ अभिषेक कुलश्रेष्ठ, जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ दिग्विजय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा, ड्राइवर प्रताप को शामिल किया गया है। ट्रेंनिग एवं भवन क्षमता टीम में डॉ संजीव साहू, प्रमोद कुमार, डॉ दिग्विजय, नौशाद अहमद, अभिषेक कुमार शामिल है। आइसोलेशन वार्ड एवं अन्य सुविधाओं की निगरानी के लिए सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा, बालरोग विशेषज्ञ डॉ नीरज त्यागी, फिजीशियन डॉ दीपक, डॉ राजेश और पेथोलॉजिस्ट डॉ अनुराग वाष्र्णेय बनाया गया है। मैटेरियल मैनेजमेंट टीम में डॉ भुजवीर सिंह, रमेश चौहान, राजकुमार, अजयवीर सिंह, अजय शर्मा, मीडिया मैनेजमेंट टीम में सीएमओ डॉ आरके टंडन, डॉ अतुल बंसल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अरविंद मलिक, डॉ अनुज गेरा शामिल है। प्राइवेट हॉस्पिटल सर्विलांस टीम में सीएमओ डॉ आरके टंडन, डॉ अनिल जैन, अजय शर्मा, उमर मोहम्मद, अनुज श्रीवास्तव शामिल हैं। ट्रांसपोर्ट टीम का प्रभारी एंबुलेंस प्रभारी हर्ष कुमार को बनाया गया है। इंटर डिपार्टमेंट समन्वय टीम में सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम बागपत रामनयन, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह शामिल है। साइकोलॉजिकल टीम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ वरुण शर्मा, डॉ रविकांत शुक्ला, डॉ प्रवेंद्र कुमार, डॉ इमरान खान शामिल है।
---------------------------
इनसेट
जिले में अलर्ट पर 35 एंबुलेंस
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि 108 सेवा की 15, इमरजेंसी सेवा की तीन और 102 नंबर की 17 एंबुलेंस को अलर्ट किया गया है। एंबुलेंस की जिम्मेदारी हर्ष कुमार को दी गई है।