बड़ौत। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के कारण परिवहन विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें बढ़ाई हैं। ये बसें मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रूट पर चलेंगी। इनका संचालन 11 जून तक जारी रहेगा, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
परीक्षा आठ जून को शुरू हुई थी, जो 10 जून को समाप्त होगी। परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाई है। इसके साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि अभ्यर्थियों को बस स्टैंडों पर ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इससे वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। अधिकारियों का मानना है कि बसों की कमी या देरी से कई बार अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट जाती है।
वर्जन
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कई रूटों पर बसों की संख्या, फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी