फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रक्षाबंधन पर 1.05 लाख बहनों ने किया बसों में निशुल्क सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं को दी गई निशुल्क यात्रा सुविधा का जनपद की महिलाओं ने बड़े स्तर पर लाभ उठाया। तीन दिन में करीब 1.05 लाख बहनों ने एक सहयात्री के साथ बसों में सफर किया। इन टिकटों की अनुमानित लागत 81 लाख 43 हजार 255 रुपये है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो में कुल 186 बसें संचालित होती हैं, जिनमें 137 निगम और 49 अनुबंधित बस शामिल है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि पहले दिन नौ अगस्त को 13945 और 10 अगस्त को 45728 और 11 अगस्त को 46236 महिलाओं ने निशुल्क सफर किया है। इनमें सहयात्री भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 11 अगस्त को यात्रियों ने सफर किया है। तीन दिन में इन टिकटों से करीब 81 लाख 43 हजार 255 का राजस्व बैठता है।
यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी, विशेष कर्मचारियों की तैनाती और बसों का संचालन भी बढ़ाया गया। चालक-परिचालकों को 1800 किमी संचालन पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है, जो 13 अगस्त तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें