फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सभासद के उपचुनाव में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ

विज्ञापन
खेकड़ा के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में खेकड़ा नगर पालिका के सभासद पद के उपचुनाव में मतदान के ल
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच के सभासद पद के लिए कस्बे के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने 59.37 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच के सभासद राजीव गोयल का करीब दो महीने पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तब से पद रिक्त चल रहा था। वार्ड में 1403 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए दिवंगत सभासद राजीव गोयल की पत्नी मीता गोयल और मोहल्ला रामपुर के रहने वाले पूर्व सभासद नरेश धामा प्रत्याशी रहे। इसके लिए सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में दो बूथों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक हुआ।
मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस बल पोलिंग बूथ पर तैनात किया गया। दोपहर 12 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ। नायब तहसीलदार वंशिका सिंह ने बताया कि चुनाव में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 1403 मतदाताओं में से 833 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें