फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सीओ ने व्यापारियो की बैठक ले स्वमं अतिक्रमण हटाने की अपील की, 30 मई से खेकड़ा मे अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शुक्रवार को नगर पालिका में व्यापारियों की बैठक लेकर स्वयं प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटाने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। व्यापारियों ने अधिकारियों से नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कराने की मांग की। नगर में 30 मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
नगर में 30 मई से अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। उपजिलाधिकारी अजय कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने पालिका में व्यापारियों की बैठक ली। इसमें उपजिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के चलते 30 मई से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नगर के बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने रखा सामान स्वयं हटा लेने की अपील की। उन्होंने चेताया कि दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएंगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान न देने की अपील की। कहा कि यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करता पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। इस पर व्यापारियों ने अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वनवे व्यवस्था लागू कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि बाजार और गली-मोहल्ले में मार्गों पर यदि कार, ट्रैक्टर और भैंसा-बुग्गी आदि खडे़ मिलेंगे तो वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान विशेष जैन, अंकुश जैन, ओमप्रकाश जैन, राहुल जैन, राकेश बिंदल, प्रेम जैन, महेश जैन, अमित कुमार, सुरेश कुमार, राहुल, साजिद, आसिफ आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें