फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भैंस की मौत, किसान बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। घिटोरा गांव में बिजली की उच्च क्षमता वाली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। इस घटना में किसान मुकेश बाल-बाल बच गए, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन




किसान मुकेश ने बताया कि तार टूटते समय वह भी खेत में काम कर रहा था। वह सौभाग्य से तार की चपेट में आने से बच गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। खेकड़ा से आए पशु चिकित्सकों ने मृत भैंस के शव का पोस्टमार्टम किया। घिटोरा गांव के देवेंद्र बैसला और बेगराज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन कई वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने पहले भी इसे बदलवाने की मांग की थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें