फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अपने रास्ते से भटकी

Fri, 27 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय के बसौद गांव में अभिवादन स्वीकार करते बाबू सिंह कुशवाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जन अधिकार मंच के संयोजक और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जन संपर्क रथयात्रा का बड़ौत पहुंचने पर पाल, नाई, प्रजापति, कश्यप, विश्वकर्मा, धोबी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान ाबू सिंह कुशवाहा ने कहा बसपा अपने रास्ते से भटक गई।
विज्ञापन


सारंग विवाह मंडप में स्वागत के बाद आयोजित सभा में जन अधिकार मंच के संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा अति पिछड़े, अति दलित, शोषित, वंछित और धार्मिक अल्पसंख्यकों को वोट का क्या महत्व होता है। उन्होंने कहा मैने बसपा में लगभग 32 साल काम किया, लेकिन पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।

बसपा की तीन बार अल्पमत की और 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, लेकिन जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। हमने उन वादों को पूरा करने का काम शुरू किया है। इस सभा की अध्यक्षता संजय ने की। जबकि संचालन खालिद अली ने किया। दिनेश शर्मा, सुंदर सिंह सैनी, राहुल सैनी, महेश पांचाल, मिंटू कुमार, राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें